Breaking News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 14 वर्षीय बालकों की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को

 





बलिया।। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, बलिया की ओर से 29 अगस्त 2026 को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालकों की जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु 29 अगस्त 2026 को 14 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। प्रतियोगिता में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। प्रतिभाग करने के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाणित जन्मतिथि की सूची तथा खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छायाप्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक विद्यालय एवं खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस में जिला खेल कार्यालय, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।