Breaking News

UP लीग ऑक्शन : बलिया के मूल निवासी अर्जुन सिंह को कानपुर सुपर स्टार क्लब ने ढाई लाख मे ख़रीदा,UP अंडर 23 T 20 टीम के सदस्य है अर्जुन

 




लखनऊ।। बलिया जनपद के मूल निवासी और सुल्तानपुर से अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत करने वाले यूपी अंडर 23 टी 20 टीम के सदस्य अर्जुन सिंह को यूपी लीग ऑक्शन मे कानपुर सुपर स्टार क्लब ने ढाई लाख रूपये मे ख़रीदा है। श्री सिंह एक ऑल राउंडर खिलाड़ी है। इस ऑक्शन से पहले अर्जुन सिंह को यूपी अंडर 23 टी 20 टीम मे शामिल किया गया था।

पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह के सुपुत्र अर्जुन सिंह ने अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत सुल्तानपुर जनपद से हुई है। सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव असद अहमद की देखरेख मे कड़ी मेहनत के बल पर अर्जुन ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं मे अपने हुनर का डंका बजाते हुए यूपी की अंडर 23 टी 20 टीम मे अपनी जगह पक्की की है।



क्रिकेट को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिये अर्जुन ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। एक तरफ स्कूली शिक्षा मे जहां अर्जुन अपनी मेधा का जलवा बिखेरते रहे तो वही क्रिकेट को भी नहीं छोड़े। कक्षा 10 वी 10 सीजीपीए और कक्षा 12 वी 90 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण होकर अर्जुन इस समय बीटेक (कंप्यूटर साइंस )से कर रहे है। पढ़ाई व क्रिकेट दोनों को एक साथ कैसे मैनेज किया जाता है, अर्जुन इसके उदाहरण है।

क्रिकेट की कोचिंग अर्जुन देश के कई शहरों मे जाकर लिये है। इन्होने ने देश के टॉप क्रिकेट कोचिंग अकादमी मे से एक श्रीधरन अकादमी हैदराबाद मे भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ से, पूर्व कोच गुलाम समदानी से बेंगलुरु मे और पंकज सिंह क्रिकेट अकादमी जयपुर मे ट्रेनिंग ली है।

अर्जुन सिंह के द्वारा अर्जित की जा रही उपलब्धियों से बलिया जनपद के शुभ चिंतकों मे ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है। सभी लोगों ने विश्वास जताया है कि जल्द ही अर्जुन भारतीय टीम का हिस्सा बनकर बलिया का नाम रौशन करेंगे।