Breaking News

शिक्षामित्रों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र, की सुपर टेट से बाहर करने की मांग

 







बलिया।। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में शनिवार को जिले शिक्षामित्रों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।

कहा कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में पिछले 26 वर्षों से कार्यरत शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन द्वारा समय-समय पर आदेश जारी किए गए हैं। विशेष रूप से तीन जनवरी 2025 के शासनादेश के तहत मूल विद्यालय वापसी एवं महिला शिक्षामित्रों को पति के निवास स्थान के निकट विद्यालय में समायोजन की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद लखनऊ एवं बाराबंकी को छोड़ अधिकांश जनपदों में यह प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो सकी है, जिससे अनेक शिक्षामित्रों को प्रतिदिन 80 से 90 किलोमीटर की दूरी तय कर विद्यालय जाना पड़ रहा है। ज्ञापन में इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त शिक्षामित्रों ने निम्न प्रमुख मांगें भी उठाईं:-


टीईटी एवं एनसीटीई की अर्हता पूरी करने वाले लगभग 60 हजार शिक्षामित्रों को सुपर टीईटी से छूट देकर शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए।


शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए।


11 माह के स्थान पर 12 माह का मानदेय दिया जाए।


भविष्य में आयोजित होने वाली विशेष टीईटी परीक्षा में शिक्षामित्रों को सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाए।


दिवंगत शिक्षामित्रों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं पात्रता के अनुसार परिवार के एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाए।


संघ ने मुख्यमंत्री से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। 


ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय संयुक्त मंत्री अखिलेश पांडेय, जिला प्रवक्ता निर्भय नारायण राय, श्याम नन्दन मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी परवेज अहमद, जिला मंत्री हरेराम यादव, सत्येंद्र मौर्य, अजय सिंह अध्यक्ष मनियर मंजूर हुसैन अध्यक्ष बेलहरी, इन्द्रकेश चौहान अध्यक्ष पंदह, अखिलेश वर्मा अध्यक्ष रेवती, भीरगुनाथ शर्मा बेरुअरबारी, लाल जी वर्मा अध्यक्ष दुबहड़ , फैसल अजीज अध्यक्ष नवानगर, शिवकुमार सिंह अध्यक्ष हनुमानगंज संजय प्रसाद मंत्री पंदह मनोज यादव, सुग्रीव साहनी, मृत्युंजय सिंह, राजीव कुमार, नरेन्द्र वर्मा, मुकेश राय, अवधेश कुमार, सुधीर शुक्ला, दिलीप सिंह, जितेंदर ओझा, अरविंद यादव, आशुतोष वर्मा, दिनेश कुमार राम, अखिलेश तिवारी, हरेन्द्र कुमार, जगाधरी चौहान, जितेंदर पाठक, आनन्द उपाध्याय रेखा सिंह, सरोज, संगीता भारती, पुष्पा यादव, अफरोज फातिमा, रिंकू सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।