Breaking News

शिवभक्तों के स्वागत में उमड़ी आस्था, सभासद निलेश दीपू ने मिष्ठान खिलाकर बाबा धाम के लिए किया रवाना

 








बेल्थरा रोड (बलिया)।। सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को बेल्थरा रोड में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। बोल बम कांवरिया संघ के बैनर तले शिवभक्तों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


यात्रा प्रारंभ होने से पहले नगर पंचायत बेल्थरा रोड के वार्ड नंबर-3 स्थित GMAM फील्ड वाली गली के समीप सभासद एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी निलेश दीपू ने शिवभक्तों का मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा के सकुशल एवं मंगलमय संपन्न होने की कामना की।


इस अवसर पर बेल्थरा रोड तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरजीत सिंह सहित संदीप, अमित, मंटू मल्ल एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।


कांवरिया दल के सदस्य राजन मद्धेशिया ने बताया कि जत्था पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेगा। इसके बाद लगभग 110 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर झारखंड स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगा तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करेगा।


बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में धर्मचंद, अभिषेक मद्धेशिया, राजन मद्धेशिया, बिट्टू बम, सोनू मोदनवाल, आदित्य जायसवाल एवं ओमप्रकाश प्रमुख रूप से शामिल रहे।