अब बलिया मे भी होंगी मखाना की खेती : अरविंद कुमार सिंह
लखनऊ।। विकसित यूपी 2047 के साथ विकसित बलिया 2047 लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी उठाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नगीने पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने कहा है कि बलिया मे भी अब मखाना की खेती जल्द होने लगेंगी।
श्री सिंह ने कहा कि इसके लिये उन्हें अपर मुख्य सचिव उद्यान ने अपने ऑफिस बुलाकर कहा कि विकसित बलिया बनाने के लिये बलिया मे मखाना की खेती शुरू करनी है। मखाना की खेती से बलिया के किसान आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे। कहा कि इसके लिये मिशन 2047 की टीम को किसानों को आवेदन करने के लिये जागरूक करना चाहिये।
श्री अरविंद सिंह ने अपर मुख्य सचिव उद्यान को सुझाव दिया कि इसके लिये डीएम बलिया से पहले प्रस्ताव मांगना चाहिये। प्रस्ताव आने के बाद जिला प्रशासन किसानों को जागरूक करके मखाना की अधिक से अधिक खेती करने के लिये प्रोत्साहित करें। श्री सिंह ने कहा कि अपर मुख्य सचिव उद्यान ने डीएम बलिया से प्रस्ताव आमंत्रित करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शीघ्र ही डीएम बलिया को पत्र भेजनें की बात कही। सूच्य हो कि शीघ्र ही उद्यान विभाग के अंदर एक मखाना बोर्ड भी बनने जा रहा है।







