मेरा युवा भारत, बलिया द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम का सफल आयोजन
बलिया, 27 जुलाई 2026।। मेरा युवा भारत (MY Bharat), बलिया के तत्वावधान में आज श्री मुरली मनोहर टाउन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बलिया के राजेंद्र सभागार में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मुरली मनोहर टाउन पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य प्रो दयालानंद राय रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, बलिया श्री रवि कुमार मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के 150 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें नारा लेखन, पेंटिंग, भाषण, कविता लेखन, लघु फिल्म (शॉर्ट फिल्म), नुक्कड़ नाटक, सामूहिक नृत्य तथा सामूहिक गीत प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की सूची निम्नवत् है—
विजेताओं की सूची
1. नारा लेखन प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – अंकित कुमार यादव
- द्वितीय पुरस्कार – अफसाना परवीन
- तृतीय पुरस्कार – आकाश कुमार गुप्ता
2. पेंटिंग प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – हरी गुप्ता
- द्वितीय पुरस्कार – सलीम अंसारी
- तृतीय पुरस्कार – प्रिया अंजली पांडे
3. भाषण प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – अंजली गुप्ता
- द्वितीय पुरस्कार – स्वाति सिंह
- तृतीय पुरस्कार – अम्बरीश ओझा
4. कविता लेखन प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – श्रेया पांडे
- द्वितीय पुरस्कार – निकिता चतुर्वेदी
- तृतीय पुरस्कार – दिव्यांशी पांडे
5. लघु फिल्म (शॉर्ट फिल्म) प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – मुस्कान गुप्ता
6. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – टीम संकल्प
- द्वितीय पुरस्कार – जी.आई.सी. बलिया
- तृतीय पुरस्कार – टीम दुर्गेश
7. सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – लक्ष्मी ग्रुप
8. सामूहिक गीत प्रतियोगिता
- प्रथम पुरस्कार – द क्लासिकल ग्रुप
मुख्य अतिथि प्रो दयालानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि "नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद करने का सबसे आसान माध्यम है। यदि युवा नशे से दूर रहें, तो वे एक सशक्त, जागरूक एवं विकसित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।"
कार्यक्रम के संयोजक एवं जिला युवा अधिकारी श्री रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। जागरूक, स्वस्थ एवं सकारात्मक सोच रखने वाले युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।"
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. राजीव राय, डॉ. अतुल राय, डॉ. अरविंद उपाध्याय, श्री रितेश दुबे, श्री नितेश पाठक, श्री इफ्तिखार खान, सुश्री राधा स्वामी, डॉ. प्रशांत सिंह एवं डॉ. रमेश राय ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन श्री नितेश पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों धनंजय, आदित्य, राहुल, दुर्गेश सहित अन्य स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में नशा मुक्त भारत की शपथ एवं सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।

















