भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के साहित्य प्रकोष्ठ का जिलाप्रभारी बने डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु'
बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा के निर्देश एवं अनुमोदन,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री मथुरा प्रसाद धुरिया व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील कुमार ओझा की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने जनपद बलिया के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' को महासंघ के साहित्य प्रकोष्ठ का जिलाप्रभारी (बलिया) मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से साहित्य, पत्रकारिता एवं सांस्कृतिक जगत में हर्ष की लहर है।
डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' प्रख्यात साहित्यकार डॉ. रामसेवक 'विकल' के सुपुत्र हैं। वे गीत, ग़ज़ल, कविता, कहानी, नाटक, एकांकी, संस्मरण एवं निबंध सहित अनेक साहित्यिक विधाओं के प्रतिष्ठित रचनाकार हैं। आकाशवाणी गोरखपुर एवं दूरदर्शन वाराणसी से उनका नियमित काव्य पाठ प्रसारित होता रहा है। उन्होंने अनेक साहित्यिक ग्रंथों, स्मारिकाओं एवं काव्य संकलनों का संपादन किया है तथा उनकी रचनाएँ देश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं और साझा संकलनों में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।
साहित्य कला संगम संस्थान, इसारी सलेमपुर के माध्यम से वे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन तथा पुस्तकों के प्रकाशन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक सेवा, मंच संचालन, निर्देशन और साहित्य सृजन के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
डॉ. अंशु को भारतीय शिखर सम्मान, भारत गौरव, उत्तर प्रदेश गौरव, साहित्य शिरोमणि, भोजपुरी गौरव, इंटरनेशनल गोल्डेन अवार्ड, ब्रिटिश वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव श्री मथुरा प्रसाद धुरिया , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुनील कुमार ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने डॉ अंशु के जिला प्रभारी (साहित्य प्रकोष्ठ )बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि डॉ. आदित्य कुमार 'अंशु' के नेतृत्व में बलिया जनपद में साहित्यिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा साहित्यकारों और पत्रकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा।








