बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बलिया की प्रथम महिला औषधि निरीक्षक का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन
बलिया।। बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ से बलिया में नवपदस्थ प्रथम महिला (मातृ शक्ति ) औषधि निरीक्षक महोदया श्रीमति सीमा वर्माका दवा व्यापारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
हम सभी को विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व, सकारात्मक सोच एवं प्रशासनिक अनुभव से औषधि व्यवसाय को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित तथा जनहितकारी दिशा मिलेगी। विभाग एवं दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा औषधि व्यवसाय से जुड़े विषयों का प्रभावी एवं व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित होगा।
श्रीमति सीमा वर्मा जी को नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। सबसे परिचय हुआ । इस अवसर पर पिऊष रंजन सिंह ड्रग क्लर्क, अनिल कुमार त्रिपाठी, बब्बन यादव,राजकुमार सिंह, वरुण तिवारी, संजय दुबे,विशाल सिंह,लाल बहादुर वर्मा, प्रखर गोयल, आनन्द राय, अनिल श्रीवास्तव,संतोष चौरसिया आदि मौजूद रहे ।








