आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी, मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में प्रवेश का अवसर
बलिया।। जिला क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव ने बताया कि मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अब अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि पहले निर्धारित समय से बढ़ाई गई है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (B.P.Ed.), बैचलर ऑफ साइंस इन योगा (B.Sc. Yoga), मास्टर ऑफ साइंस इन योगा (M.Sc. Yoga) तथा डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट sportsuniup.com के माध्यम से किया जा सकता है। प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण देख सकते हैं या ई-मेल info@sportsuniup.com के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।







