बिहार पीसीएस मे बलिया की बेटी ने लहराया सफलता का परचम, अब संभालेंगी सीटीओ का दायित्व
बलिया।। बिहार पीसीएस की परीक्षा में बांसडीह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पाण्डेय की बेटी निधि पाण्डेय का चयन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर हुआ हैं। निधि पाण्डेय का पहले भी यूपी पीसीएस 2025 की परीक्षा में कॉमर्शियल टैक्स ऑफिसर (सीटीओ) के पद पर चयन हुआ है। निधि ने यह साबित कर दिया कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
निधि ने हाईस्कूल की परीक्षा कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार तथा इंटर की परीक्षा बांसडीह इंटर कालेज से उत्तीर्ण किया है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से बीएससी की परीक्षा पास किया है। निधि का भाई अखिल पाण्डेय प्रयागराज से एमडी की पढ़ाई कर रहा हैं। माताजी प्रतिभा पाण्डेय गृहणी हैं। निधि की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे बांसडीह क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि निधि की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
विधायक केतकी सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक, चेयरमैन सहतवार सरिता सिंह, बांसडीह इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन संजय कुमार सिंह मुन्ना, कृष्णा देवी पब्लिक स्कूल सहतवार के प्रंबधक लल्लन पाण्डेय व प्रधानाचार्य आशीष पाण्डेय, चेयरमैन बांसडीह सुनील कुमार सिंह बब्लू, प्रतुल ओझा, दीप्तिमान सिंह राहुल, गिरीश पाण्डेय, अभिजीत तिवारी सत्यम, दयानंद पाठक, व्यापारी नेता विजय गुल्लर,अवनीश मिश्रा सहित परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







