Breaking News

मारपीट कर चेन, रूपये व मोबाइल की छिनैती, लिखित नामजद तहरीर के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा , पीड़ित को मोबाइल दिलाकर आरोपियों को शांतिभंग मे किया गया चालान

 



बिल्थरारोड बलिया।। उभांव थाना पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर चर्चा मे आ गयी है। मारपीट कर मोबाइल, पैसा व चेन छीनने वालों से मोबाइल दिलाकर पीड़ित को बिना मुकदमा लिखें ही थाने के एक सिपाही द्वारा घर भेज देने का मामला सामने आया है। हद तो तब हो गयी जब लिखित नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को मात्र शांति भंग मे चालान करके अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली।अगर पीड़ित का मोबाइल आरोपियों के पास से मिला है तो पीड़ित का रुपया और चेन कहां है? अगर यह भी मान लिया जाय कि मात्र मोबाइल की ही छिनैती हुई है तो आरोपियों को छिनैती की जगह शांति भंग मे क्यों चालान किया गया?




सूच्य हो कि क्षेत्र के करनी निवासी एक युवक पर तीन दिन पूर्व में जानलेवा हमला कर  20 हजार नगदी समेत मोबाइल, चेन छीनने वालो के खिलाफ नामजद  तहरीर के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों पर कारवाई करने के बजाय 151 में हो चलान करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही थाने के एक सिपाही द्वारा पीड़ित युवक अमरजीत को मोबाईल देकर थाने से घर भेज दिया गया। 




 पीड़ित अमरजीत कुमार पुत्र  शिवशंकर प्रसाद निवासी करनी द्वारा उभांव थाने में दिए गए तहरीर में उल्लेख किया गया है कि बीते रविवार को अपराह्न लगभग 4 बजे  तेलमा जमालुद्दीनपुर चट्टी से अपने घर जा रहा था, कि तेलमा जमालुद्रीनपुर चड्डी से 500 मी० दूरी पर करनी के तरफ अचानक 6 व्यक्तियों ने हमारे उपर लाठी डण्डे से प्रहार कर दिया जिससे मैं बेहोश हो गया। जब मुझे होश आया तब मैंने अपने घर पर फोन किया उसके बाद घर गया पता करने पर पता चला कि गोलू पुत्र रूदन (करनी) संदीप यादव टेकनपुरा, पंकज यादव (शाहपुर) निवासी हैं ।ये लोग  मेरे बेहोश होने की स्थिति में ये लोग मेरा पर्स जिसमे 20000/- वीस हजार नकद, मोबाइल जिसका नं.9877527817 है मोबाइल विवो जिसकी कीमत 17000/- एवं एक सोने की चैन लेकर भाग गये। ये लोग मुझे कभी जान से मार देंगे। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से प्राथमिकी दर्ज कर न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग किया है।