परिवहन मंत्री के जन्मदिवस पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम् में हुआ रुद्राभिषेक एवं हनुमान चालीसा पाठ
डॉ सुनील कुमार ओझा
रामगढ़, गंगापुर (बलिया)।।उत्तर प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री एवं बलिया सदर के लोकप्रिय विधायक श्री दयाशंकर सिंह के जन्मदिवस के पावन अवसर पर महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुलम्, रामगढ़, गंगापुर, जनपद बलिया में वैदिक परंपरा के अनुरूप विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गुरुकुल के वेदाध्ययनरत बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भगवान शिव का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ तथा श्री हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर माननीय मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, जनकल्याणकारी कार्यों में निरंतर सफलता एवं उत्तर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएँ की गईं।
गुरुकुल के संस्थापक आचार्य मोहित पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जन्मदिवस केवल उत्सव का विषय नहीं, बल्कि ईश्वर से लोककल्याण एवं राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति, सद्बुद्धि और दीर्घायु की प्रार्थना का भी पावन अवसर है। इसी भावना के साथ यह विशेष अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
अनुष्ठान के समापन पर समस्त बटुकों एवं आचार्यों ने भगवान भोलेनाथ और श्री हनुमान जी से प्रार्थना की कि माननीय श्री दयाशंकर सिंह सदैव स्वस्थ, यशस्वी एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास, समृद्धि और लोककल्याण के नए आयाम स्थापित करे।








