Breaking News

टार्च की रोशनी में ईलाज कर रहे जिला चिकित्सालय मे डाक्टर, वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत गया कहां ?

 




सिस्टम की भेंट चढ़ी स्वास्थ्य सेवा ,परेशान मरीज --वीडियो हुई वायरल 


बलिया।। जिला चिकित्सालय का एक वीडियो सोशल साइट में तेजी से वायरल हो रही है ,जिसमे टार्च की रोशनी में डाक्टर मरीज का ईलाज कर रहे हैं ।जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो पता चला कि जिला चिकित्सालय के सर्जिकल वार्ड  का यह वीडियो है ।जहाँ विजली गुल हो गई थी, जिससे वार्ड मे अंधेरा छा गया,उसी समय मरीजों को देख रहें डाक्टर साहब को टार्च की रौशनी मे मरीजो को चेक करना मज़बूरी बन गयी। टार्च की रोशनी में डॉक्टर साहब चेकअप कर रहे थे ।डाक्टर संतोष चौधरी तो चेकअप कर निकल लिए लेकिन अंधेरे के चलते मरीज और तीमारदार परेशान दिखे ।


अब जरा सोचिए जिस हास्पिटल के लिए बड़े -बड़े जनरेटर, सोलर सिस्टम और 24 घण्टे के लिए विजली की व्यवस्था की गई हो और वहाँ डाक्टर को टार्च की रोशनी में मरीजो का ईलाज करना पड़े तो इसे क्या कहेंगे । खैर डाक्टर तो कुछ पल में चेकअप कर निकल लेंगे लेकिन उन मरीजो का क्या हाल होगा जो वार्ड में भर्ती हुए हैं । यानी कुल मिला कर सिस्टम के आगे सब कुछ फेल है ।