केंद्रीय मूल्यांकन प्रभारी मनोनीत होने पर प्रो. बृजेश सिंह का सम्मान, वैवाहिक वर्षगांठ पर दी शुभकामनाएं
डॉ सुनील कुमार ओझा
बलिया।। श्री मुरली मनोहर टाउन पी.जी. कॉलेज के पूर्व शिक्षक संघ अध्यक्ष एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के पूर्व डीन प्रोफेसर बृजेश सिंह को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का केंद्रीय मूल्यांकन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर महाविद्यालय शिक्षक संघ (अमसा) की ओर से अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने प्रो. सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मूल्यांकन कार्य निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न होगा। साथ ही आज उनकी वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।
सम्मान समारोह में डॉ. अभय नारायण राय, डॉ. मनोज कुमार दुबे, डॉ. सुधीर कुशवाहा, डॉ. सुनीता चौधरी, डॉ. राहुल पांडे, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. वीरेंद्र ठाकुर, डॉ. शैलेश वर्मा एवं डॉ. आशुतोष पाठक उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कृषि संकाय के डीन प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, प्रोफेसर अशोक सिंह, प्रोफेसर अखिलेश प्रसाद, डॉ. ददन सिंह, डॉ. संजीत कुमार सिंह, डॉ. कौशल पांडेय एवं प्रोफेसर विजयनंद पाठक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।









