वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन ने बच्चों में किया पुस्तक वितरण
बलिया।। मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन ने राजा राममोहन राय की जयंती पर बच्चों में पुस्तक वितरण किया। कहा कि राजा राममोहन राय दहेज प्रथा और बाल विवाह एवं सती प्रथा के प्रखर विरोधी थे। उन्होंने समाज को एकजुट करके सामाजिक व्यवस्था मे जो ज्वलंत को कूप्रथाएं थी, उन पर पर कुठाराघात किया और एक सामाजिक परिवर्तन करके भारत को नए दिशा देने का प्रयास किया।
जाकिर हुसैन जी ने कहा कि मैं जीवन भर भारत में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास करता रहूंगा क्योंकि जब तक भारत में शिक्षा मजबूत नहीं होगी तब तक भारतवर्ष में चाहे सामाजिक हो या राजनीतिक हो किसी भी क्षेत्र में मजबूती नहीं मिल सकती है,इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इसअवसर पर बलिया पुलिस लाइन में पुस्तकों की प्रदर्शनी आयोजित किया जिसमें कई लोग के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी पुस्तक ली। इस अवसर पर कई प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे एवं मदर टेरेसा बाल शिक्षा सेवा समिति के अन्य लोग उपस्थित रहे।










