Breaking News

सामाजिक तथा राष्ट्रीय विकास में पत्रकारिता तैयार करती है रचनात्मक वातावरण- दयाशंकर सिंह

 




 सहकारिता भवन सभागार में देवर्षि नारद जयंती पर "पत्रकारिता तब और अब " पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तत्वाधान में हुआ मंथन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह समेत सभी अन्य पदाधिकारियो को समारोहपूर्वक दिलायी गयी शपथ 

लखनऊ।। सहकारिता भवन सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर एक दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारिता तब और अब विषय पर वृहद मंथन हुआ।

वहीं अधिवेशन में महासंघ की उ०प्र० इकाई के नव चयनित प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक पद का प्रतिज्ञान भी कराया गया। अधिवेशन को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास तथा राष्ट्र गौरव को निखार देने में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता का अहम स्थान है। उन्होने कहा कि राष्ट्रीयता तथा संस्कृति के वातावरण को तब और अब दोनों समय की पत्रकारिता के कार्यकाल में देश को रचनात्मक माहौल बराबर प्राप्त होता आ रहा है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारों से उत्पन्न राष्ट्रीय चुनौतियों व लोकतंत्र की मजबूती तथा लोगों को विकास में सहभागिता के लिए रचनात्मक लेखन के जरिए योगदान का आहवान किया। 

इसके पहले महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र तथा राष्ट्रीय संरक्षक डॉ० बालकृष्ण पाण्डेय, श्री प्रमोद कुमार शर्मा नामित सदस्य छावनी परिषद रक्षा मंत्रालय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव प्रभाशंकर ओझा, प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह, प्रांतीय संरक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर,प्रांतीय महासचिव अजय कुमार पांडेय,प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा, प्रांतीय प्रभारी महिला विंग कंचन सिंह ने अधिवेशन का दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत शुभारंभ किया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश इकाई की महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह एवं अन्य प्रदेश पदाधिकारियों को समारोहपूर्वक शपथ ग्रहण कराया गया।

परिवहन मंत्री भी देवर्षि नारद के ही वंशज 

प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने अपने स्वागत भाषण मे परिवहन मंत्री को भी देवर्षि नारद का ही वंशज बताया। श्री सिंह ने कहा कि  इस ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद  दो घड़ी से ज्यादे एक जगह ठहरते नहीं है। उसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री दयाशंकर सिंह जी को ऐसा विभाग दिया है कि ये भी अधिक देर तक एक जगह नहीं ठहर सकते है। जिस तरह पत्रकार देवर्षि नारद के कार्यों को कर रहे है, उसी तरह ये भी देवर्षि नारद के दो घड़ी से ज्यादे एक जगह नहीं ठहरने के श्राप को अंगीकार करके हम पत्रकारो की तरह ही देवर्षि नारद के वंशज की भूमिका का निर्वहन कर रहे है। इस बात पर सभी ने जोरदार तालियां बजायी।प्रांतीय अध्यक्ष ने माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम का पत्रकारों से संबंधित एक सात सूत्रीय मांग पत्र भी परिवहन मंत्री को सौपा।



वहीं लेखन एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाशंकर ओझा,राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया, प्रदेश महासचिव अजय पाण्डेय, प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी अनिल त्रिपाठी महेश,प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह, डॉ सुनील कुमार ओझा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर, प्रांतीय महासचिव अजय पांडेय, प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,सच्चिदानंद मिश्र, प्रदीप सिंह आदि को देवर्षि नारद अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। प्रारम्भ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विषय प्रवर्तन प्रस्तुत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र व संचालन राष्ट्रीय संयोजक डॉ० भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी पवनेश उपाध्याय ने स्वागत भाषण तथा लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया।







परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को किया गया सम्मानित 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नजरुल बारी बलिया के नेतृत्व उपस्थित दर्जनों जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बलिया जनपद के तहसील सिकंदरपुर के अध्यक्ष श्री आलम व उपाध्यक्ष गौहर खान ने मंत्री जी को सिकंदरपुर का सुप्रसिद्ध इत्र भेंट किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय और राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने परिवहन मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव प्रभाशंकर ओझा ने अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पवन प्रभात हिंदी दैनिक पत्र का लोकार्पण भी परिवहन मंत्री के हाथों किया गया। पवन प्रभात के संपादक पवनेश उपाध्याय ने परिवहन मंत्री को प्रभु श्रीराम की चित्र वाली स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह ने सभी का स्वागत व सभी के प्रति आभार व्यक्ति किया।



















परिवहन मंत्री के हाथों ये हुए सम्मानित 

उत्तरप्रदेश इकाई द्वारा परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के हाथों राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुनेश्वर मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ बालकृष्ण पांडेय, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मधुरा प्रसाद धुरिया, राष्ट्रीय महासचिव प्रभाशंकर ओझा समेत सभी पदाधिकारियों को आद्य पत्रकार देवर्षि नारद सम्मान और स्मृति चिन्ह से सम्मानित कराया गया।

इस आयोजन को प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ वीरेंद्र मिश्रा, प्रांतीय महासचिव अजय पांडेय, प्रांतीय महासचिव संतोष शर्मा,प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार मुन्ना ठाकुर और प्रांतीय कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह की टीम ने कठिन परिश्रम से सफल बनाया।

 इस मौके पर अब्दुल हासिम, उर्मिला सिंह, देवेन्द्र नारायण मिश्र, रामभरोस मिश्र, बबलू सरोज, सुधीर मिश्र, आनन्द त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, नितिन मिश्र आदि रहे।