न्याय की गुहार मे आत्मदाह का अल्टीमेटम ?
बलिया प्रशासन को बड़ी चेतावनी
बलिया।। अपूर्वा नर्सिंग होम में हुई अनिशा राय की संदिग्ध मौत का मामला अब और भी तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका के पति शिवांशु राय ने आज जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग दोहराई है।
अल्टीमेटम
शिवांशु राय ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 17 अप्रैल तक हत्या के आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे कलेक्ट्रिएट परिसर में **आत्मदाह** करने को मजबूर होंगे।
समर्थन
इस न्याय की लड़ाई में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अविनाश सिंह 'नंदन' और कई अन्य छात्र भी शिवांशु के साथ मजबूती से खड़े हैं।
क्या बलिया प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा या किसी बड़ी अनहोनी का इंतज़ार है?







