Breaking News

बालगंगाधर तिलक को भारत रत्न देने की धर्मेंद्र सिंह ने उठायी मांग

 


बालगंगाधर तिलक को भारत रत्न देने की धर्मेंद्र सिंह ने उठायी मांग 

बलिया।। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बलिया इकाई के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सम्मान मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल से अधिक वर्ष बीतने के बाद भी आज तक अपने अख़बर केशरी व कलम से आजादी की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार व सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी के योगदान को किसी ने सम्मान देने का प्रयास ही नहीं किया। एक परिवार विशेष के लोगों को भारत रत्न देने मे तो कोई देर नहीं लगायी गयी, अन्य लोगों को भी दिया गया लेकिन श्री तिलक जी को इस लिये नहीं दिया गया, क्योंकि वे एक पत्रकार थे। आदि ऋषि देवर्षि नारद जो त्रिलोक के सबसे पहले पत्रकार थे और पत्रकारों के पूर्वज कहलाते है, उनको भी इस लिये वो सम्मान नहीं मिला, जो अन्य ऋषियों व देवी देवताओ को मिला क्योंकि वो सच को सबके सामने ला देते थे। 




पत्रकारों की कमोवेश स्थिति आज भी देवर्षि नारद जैसी ही है। लगभग नगण्य वेतन पर काम करने वाले पत्रकार सिर्फ सम्मान चाहता है लेकिन उसको वह सम्मान भी हासिल नहीं हो पाता है। फिर भी पत्रकार अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निर्वहन करते हुए समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितता और वंचितों के हक की आवाज बनकर अपनी खबरों को प्रकाशित करता है। कहा कि मुझे आप सभी के बीच एक पत्रकार के रूप मे शामिल होने पर सबसे ज्यादे ख़ुशी होती है। क्योंकि यहां समाज को दिशा देने और असमानता को दूर करने और न्याय से वंचितों को अधिकार दिलाने की बातें होती है। यहां जोड़तोड़ वाली राजनीति नहीं बल्कि समाज की बिखरी कड़ियों को कैसे जोड़कर समाज मे समरसता स्थापित हो, इस पर चर्चा होती है। मै भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनायें देता हूं।साथी प्रांतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन सिंह का आभार व्यक्त करता हूं कि ये मुझे राजनेता की जगह एक पत्रकार के रूप मे बुलाकर मेरे अंदर के पत्रकार को जागृत करने का काम करते है।