Breaking News

पूर्वांचल की रसोई का 'भरोसा' सलोनी: 35 वर्षों की सरसों तेल की विरासत के बाद अब मसालों के बाजार में भी संजोली ब्रांड से दी दमदार दस्तक

 




मधुसूदन सिंह 

बलिया।। पिछले 35 वर्षों से पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के हर रसोई घर की पहली पसंद बना 'सलोनी कच्ची घानी सरसों तेल' अब एक नई ऊँचाई की ओर अग्रसर है। अपनी गुणवत्ता और भरोसे को और अधिक विस्तार देने के उद्देश्य से बलिया के एक निजी होटल में 'सलोनी ब्रांड' द्वारा एक वृहद संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ब्रांड की सफलता के मुख्य स्तंभ—सलोनी परिवार के सदस्य, डीलर और वितरक बड़ी संख्या में शामिल हुए।


                      डीलर्स का हुआ सम्मान


कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने उन समर्पित डीलर्स को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने ब्रांड की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभाई है। यह सम्मान समारोह न केवल कंपनी और उसके वितरकों के बीच के मजबूत संबंधों को दर्शाता है, बल्कि आगे की चुनौतियों के लिए टीम का उत्साहवर्धन भी करता है।




        मसालों की दुनिया में सलोनी का कदम


कर लो दुनिया मुट्ठी मे, को चरितार्थ कर रहा है सरसों तेल का मुख्य ब्रांड सलोनी। सलोनी ब्रांड के डायरेक्टर महेश राठौर ने संवाद के दौरान ब्रांड के भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "सलोनी का नाम ही भरोसे का पर्याय है। हम अपने ग्राहकों के विश्वास को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।"

इस दौरान डायरेक्टर राठौर ने कंपनी के नए उत्पादों की घोषणा करते हुए बताया कि 'सोयावरी सलोनी ऑयल' के लॉन्च के साथ अब कंपनी ने मसालों की दुनिया में भी कदम रख दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सलोनी का लक्ष्य अब शुद्ध और देशी स्वाद वाले मसालों व बेसन व सोयाबीन रिफाइंड आयल जो संजोली ब्रांड से है,को हर घर तक पहुँचाना है।



               गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं


अपनी बात को दोहराते हुए महेश राठौर ने कहा कि कंपनी ने अब तक अपनी गुणवत्ता के दम पर ही बाजार में जगह बनाई है और आने वाले समय में भी क्वालिटी के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

बलिया में आयोजित यह कार्यक्रम सलोनी ब्रांड की न केवल एक पुरानी विरासत का उत्सव था, बल्कि भविष्य के एक बड़े व्यावसायिक विस्तार का शंखनाद भी माना जा रहा है।


आलोक कुमार ने किया धन्यवाद ज्ञापित 

बलियांस होटल मे आयोजित कार्यक्रम मे बलिया व गाजीपुर के डिपो होल्डर (C&F) आलोक कुमार (आलोक कुमार एंड ब्रदर्स चौक बलिया ) ने महेश एडिबल आयल इंडस्ट्री के डायरेक्ट श्री महेश राठौर का पुष्प गुच्छ देकर, और अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। साथ ही इस बैठक मे शामिल सभी वितरको का भी स्वागत करते हुए श्री आलोक कुमार ने कहा कि जिस तरह से आप सभी लोगों ने सरसों के तेल मे सलोनी ब्रांड को नंबर वन बनाया है, उसी तरह से सलोनी के मसालों व बेसन के संजोली ब्रांड को हर गृहणी की पहली पसंद बनाना है। कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सभी के प्रयास से इसमें भी हम लोग नंबर वन बन जायेंगे। आप लोग यहां आ कर इस आयोजन को सफल बनाये, इसके लिये मै दिल की गहराइयों से धन्यवाद व आभार व्यक्त कर रहा हूं।

इस अवसर पर NSM दिनेश सिंह, ASM दयाशंकर सिंह, शुभम गुप्ता CA , अभिनव गुप्ता आदि गण मान्य लोग भी मौजूद रहे।