Breaking News

पी.सी.एस. 2024 परीक्षा पास कर राघवेंद्र सिंह ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 





रसड़ा बलिया।। क्षेत्र के ग्राम सभा अठीलापुरा निवासी स्व. प्रभुनाथ सिंह के पुत्र राघवेंद्र कुमार सिंह ने पी.सी. एस. 2024 परीक्षा पास कर जी. एस.टी. कमिश्नर बनकर अपने गृह निवास स्थान ग्राम सभा अठीलापुरा आने पर सैकड़ों गाड़ियों के साथ हजारों लोगों ने उन्हें फूल माला पहना भव्य स्वागत किया । सवालों का जवाब देते हुए नवनियुक्त जी.एस.टी कमिश्नर श्री राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा स्कूलिंग सेंट मेरिज स्कूल राघोपुर रसड़ा, इंटरमीडिएट जाम स्थित श्री नाथ बाबा इंटर कालेज व ग्रेजुएशन प्रयागराज विश्विद्यालय से पास कर 12 वर्षों तक इंडियन नेवी में कार्यरत रहा, पुनः अपने अथक प्रयास से पीसीएस 2024 परीक्षा पास कर जी.एस.टी कमिश्नर बना हु इसका श्रेय हमारे बड़े पिता जी स्व. भृगुनाथ सिंह को जाता है जो पूर्व शिक्षक रहे व हमारे परिवार के आदर्श रहे है ।

6 भाई बहनों में सबसे छोटा भाई राघवेंद्र सिंह शुरू से पढ़ाई में अव्वल रहे है ।सर्वप्रथम रसडा अखनपुरा पेट्रोल पम्प से रिसीव कर श्री नाथ जी, रोशन शाह बाबा को प्रणाम कर बाबा साहेब डा अंबेडकर जी व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण कर उनके पैतृक निवास पर जाकर कार्यक्रम की समाप्ति हुई ।इस अवसर पर पूरे परिवार के साथ, ग्राम सभा सभी जनता के साथ क्षेत्रीय जनमानस की उपस्थिती रही ।

इस अवसर मुख्य रूप से मनोज सिंह, गुड्डू सिंह, कमला सिंह, संजीव सिंह, अवधेश सिंह, जावेद अंसारी जाम, अभय यादव राजेश यादव संतोष यादव लखन राजभर सुनील सिंह नवजीत सिंह, जग्गू सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।