श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का स्मृति सिंह ने फीता काट के किया शुभारम्भ
स्मृति सिंह के कर कमलों द्वारा विजेता टीम को दो पहिया वाहन और उपविजेता टीम को 21हजार रुपए दिए गए।
बलिया।। खेजुरी ग्राम पंचायत अंतर्गत श्री अमरनाथ बाबा शॉर्ट बाउंड्री रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री स्मृति सिंह (पूर्व प्रधान) रतसर कला रहीं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विजेता होने का गौरव बलिया बहेरी को मिला।विजेता टीम को निवर्तमान ग्राम प्रधान स्मृति सिंह के कर कमलों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी गई और उपविजेता टीम को 21 हजार नगद दिए गए।
प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच को साइकिल और मैन ऑफ द सिरीज़ को पंखा दिया गया जो कि बलिया बहेरी की खिलाड़ी टीम ही रही। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान भाजपा नेत्री स्मृति सिंह खिलाड़ियों का हौसलाफजाई करते हुए उनका परिचय प्राप्त किया और विजेता टीम को दो पहिया वाहन दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहने चाहिए जिसमें कप या मेडल की जगह खिलाड़ियों के उपयोग में आने वाले समान हो। इस मौके पर आयोजक राजवंत सिंह राजू,अभिषेक सिंह, रतन सिंह, लोकेश्वर पांडे,पवन यादव आदि लोग मौजूद रहे।









