चिलकहर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व कार्यशाला का आयोजन
शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक हुए शामिल
चिलकहर बलिया।। दिनांक 09/03/2026,दिन सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर प्रधानाध्यापक,ग्राम प्रधान,स्थानीय प्राधिकारी-निकाय के सदस्यों का ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विनोद कुमार बिंद खण्ड विकास अधिकारी चिलकहर रहें।शिक्षा व्यवस्था सुदृढ करने के उद्देश्य से ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक ने प्रतिभाग किया।
संगोष्ठी में खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने ग्राम प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर चर्चा की।मुख्य अतिथि विनोद कुमार बिंद खण्ड विकास अधिकारी चिलकहर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प करना और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।विद्यालयों में मिशन कायाकल्प में 19 पारामीटर पर शासन द्वारा हुआ कार्य किसी मिल के पत्थर से कम नहीं है।मंच संचालन अवनीश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर एआरपी गण अखिलेश कुमार सिंह,निरंजन कुमार,हेमंत कुमार,शिक्षक संघ संरक्षक बलवंत सिंह,पवन सिंह,अभिषेक सिंह अध्यक्ष रा.शै.महासंघ,अनिल सिंह अध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी संघ,सत्यजीत सिंह मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ,सुरेश आजाद जिला संगठन मंत्री प्रा. शिक्षक संघ,सतीश कुमार सिंह जिला संयोजक टी.एस.सी.टी. बलिया,अनिल सिंह सेंगर,शिवजन्म यादव,दिग्विजय सिंह,संजय वर्मा,दीनबंधु सिंह,संजय सिंह ग्राम प्रधान दीनानाथ राम, अनिरुद्ध पाठक,हरेराम यादव,मन्टू सिंह,शिवजी,दिनेश कुमार,रविन्द्र कुमार,मुन्ना,छोटेलाल यादव पंकज चौहान,राजेश यादव,प्रवीण कुमार, रामजी चौरसिया सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहें।सभी ग्राम प्रधान का अंगवस्त्र से स्वागत खण्ड शिक्षा अधिकारी हिमांशु सिंह ने किया।स्वागत गीत व सरस्वती वंदना कंपोजिट विद्यालय चिलकहर नं. एक की छात्राओं द्वारा किया गया।एआरपी अखिलेश कुमार सिंह ने सभी ग्राम प्रधान,प्रधानाध्यापक,कार्यालय सहायक रिंकी सिंह,संतोष सिंह,जयंत सिंह,गौरव गुप्ता,राकेश कुमार आदि का धन्यवाद ज्ञापन किया।











