दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पंकज झा
गाजीपुर।। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत जंगीपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग से जु़ड़े गंभीर अपराध और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।चेकिंग के दौरान यह आरोपी गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, रविवार (22 मार्च 2026) को जंगीपुर थाने के उपनिरीक्षक (SI) शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ थाना गेट के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और सक्रियता के चलते पुलिस ने मु0अ0सं0 50/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त सन्तोष यादव को धर दबोचा। गंभीर धाराओं में दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त सन्तोष यादव (22 वर्ष), जो कि बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम चौराबोझ का निवासी है, के उपर जंगीपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज था। उस पर मुख्य रूप से निम्नलिखित धाराओं में कार्रवाई की गई है-धारा 137(2)/87/64(1) BNS: (अपहरण, जबरन संबंध और अन्य गंभीर अपराध)5L/6 पॉक्सो (POCSO) एक्ट: (नाबालिग के साथ यौन अपराध)
पुलिस टीम की तत्परता
इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय और उनके साथ मौजूद हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अभियानों में और तेजी लाई जाएगी







