जन कवि प्रकाश को फरवरी माह का साहित्य रत्न सम्मान देने का निर्णय
साहित्यकार सत्कार:आपके द्वार,सम्मान योजना में पन्द्रह फरवरी को सम्मानित किये जाएंगे ख्यातिलब्ध रचनाकार जय प्रकाश शर्मा प्रकाश
प्रयागराज।।मौलिक विचार एवं साहित्यिक सर्जना की प्रतिनिधि पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा द्वारा प्रवर्तित साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज इस माह का साहित्य रत्न सम्मान आगामी रविवार दिनांक पंद्रह फरवरी को अपराह्न दो बजे से उनके आवास पर वरिष्ठ साहित्यकार जन कवि प्रकाश को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।
उपरोक्त निर्णय साहित्यांजलि प्रकाशन प्रयागराज की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया । इस बैठक की अध्यक्षता डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु ने किया और संचालन रवीन्द्र कुशवाहा ने किया ।
पत्रिका के नये कार्यालय मुण्डेरा में सम्पन्न हुई बैठक में मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा को और अधिक साहित्य निष्ठ बनाने का संकल्प लिया गया । सह संपादक श्रीमती रेखा तिवारी ने बैठक में शामिल सभी लोगों को मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया । पत्रिका में कुछ स्थाई स्तंभ बढ़ाने एवं कलेवर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इस अंक से क्रियान्वित करने का निर्णय लिया गया। फरवरी 2026 माह का साहित्य रत्न सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार श्री जय प्रकाश शर्मा प्रकाश जनकवि को 15 फरवरी रविवार को दोपहर के बाद 2:00 बजे से उनके शिवकुटी स्थित आवास पर ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल की अध्यक्षता में प्रदान करने का निर्णय लिया गया,जो साहित्यकार सत्कार आपके द्वार सम्मान योजना में प्रत्येक माह में दिया जाता है।मासिक पत्रिका साहित्यांजलि प्रभा के नगर कार्यालय ( सम्पादकीय) को डॉ योगेंद्र कुमार मिश्रा विश्वबंधु के आवास पर करने के बाद यह पहली बैठक थी । साहित्यांजलि प्रकाशन से जुड़े सम्मानित साहित्यकारों को भी क्रमशः सम्मानित कराए जाने पर भी आम सहमति जताई गई ।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय , डॉ राम लखन चौरसिया वागीश , डॉ राम सुख यादव , पंडित राकेश मालवीय मुस्कान , रवीन्द्र कुशवाहा , शम्भूनाथ श्रीवास्तव , श्रीमती रेखा तिवारी ने अपने विचार व्यक्त किए। आभार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने व्यक्त किया ।



