Breaking News

एलआईसी अभिकर्ताओ के उत्साहवर्धन के लिये आयोजित हुई मीटिंग, दी गयी सफलता हासिल करने की टिप्स

 








बलिया।। एलआईसी के अभिकर्ताओं की एक निजी होटल में शनिवार को मीटिंग आयोजित की गयी , जिसमें विकास अधिकारी अंकित सिंह ने अभिकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर एल आई सी के ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी व असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर पंकज पाठक को विकास अधिकारी अंकित सिंह द्वारा माल्यार्पण कर बुके देकर सम्मानित किया गया।


इस मीटिंग का उद्देश्य एलआईसी के अभिकर्ताओं को उनके काम के प्रति सकारात्मक रूप से प्रेरित करना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित करना था। विकास अधिकारी अंकित सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एलआईसी के अभिकर्ता ही कंपनी की वास्तविक शक्ति हैं और उनका योगदान कंपनी की सफलता में बहुत महत्वपूर्ण है।


उन्होंने अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने काम में और अधिक मेहनत करें और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने कहा कि एलआईसी के अभिकर्ताओं को अपने काम में सफलता प्राप्त करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए और नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।


ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी ने भी अपने संबोधन में अभिकर्ताओं को प्रेरित किया और कहा कि वे अपने काम में हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस मौके पर विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह व ब्रांच मैनेजर दिलीप कुमार तिवारी ने टीम के अभिकर्ताओं को मेडल व अंग वस्त्रम से सम्मानित किया।


कार्यक्रम की शुरुआत एल आई सी का गीत गाकर किया गया। अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मीटिंग में एलआईसी के कई अभिकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग का संचालन रजनीकांत पाठक ने किया तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह ने किया उन्होंने अपने टीम के सभी अभिकर्ताओं को उनके काम में सफलता की शुभकामनाएं दी।