Breaking News

जे एन सी यू में अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ ने आयोजित किया बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

 





बलिया।। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ द्वारा कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के संरक्षण एवं प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. रूबी के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डॉ. रूबी ने महिलाओं को सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि समाज में आज भी गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक दबाव और जागरूकता की कमी के कारण बाल विवाह हो रहे हैं।

इस अवसर पर समाज कार्य विभाग के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजू, सोनू, देव यादव, पलक, निधि, कोमल, सपना सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे, जिन्होंने जागरूकता अभियान में सहयोग किया।

कार्यक्रम के संदर्भ में कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही इस सामाजिक बुराई को समाप्त करने का सबसे सशक्त माध्यम है और विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाए।