महिला की तहरीर पर उभाँव पुलिस की चुप्पी उठा रही है कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान
अभयेश मिश्रा
बिल्थरारोड बलिया।। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थराबाजार निवासी एक महिला से गांव के एक युवक द्वारा अपनी बेटी के इलाज के लिए लगभग डेढ़ लाख रुपए के सोने के आभूषण लेने के 4 वर्ष बाद भी नहीं देने पर उभांव पुलिस से बार बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं करना , पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगने लगा है। उभांव थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार बेल्थराबाजार गांव निवासिनी लक्ष्मीना देवी पत्नी संतोष से गांव के एक व्यक्ति सोनू गुप्ता पुत्र त्रिभुवन गुप्ता ने अपनी लड़की की तबीयत खराब कहकर कहा कि हमें पैसे की बहुत जरूरत है। अपना गहना दे दीजिए हम गिरवी रखकर पैसा लेकर लड़की का इलाज कराएंगे फिर छुड़ाकर आपको दे देंगे। लड़की की बीमारी को देखते हुए हम अपना सोने का मांग टिका और नथिया दे दिया।
लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी अब लक्ष्मीना देवी का आभूषण सोनू गुप्ता नहीं दे रहा है। महिला का आरोप है कि जब सोने के घर मांगने गए तो वह मेरे साथ छेड़खानी किया और हमारे लड़के प्रियांशु 12 वर्ष को लात घुसे से मारा। इस घटना की तहरीर उभांव थाने में दिया गया है। उभांव पुलिस द्वारा कोई कारवाई नहीं हो रही है। पुलिस द्वारा बेबस और लाचार महिला कोई मदद नहीं करने से पीड़िता दर दर भटकने को मजबूर है।





