Breaking News

लेखपाल की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, नायब तहसीलदार बेल्थरारोड के साथ बदसलूकी का आरोप

 



बिल्थरारोड बलिया।।तहसील क्षेत्र के अतरौल चक मिलकान गांव मे चल रहे भूमि विवाद का मामले में लेखपाल के तहरीर पर दो नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ उभांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।  इस संबंध में अतरौल चक मिलकान गांव निवासी रामनयन यादव का कहना है कि 8 माह पूर्व अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक जमीन खरीदी थी जिसका उन्होंने अपनी तसल्ली के लिए रजिस्ट्री कराने से पहले कब्जा भी कर लिया था जिसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई।इसके दस्तावेज की उनके पास मौजूद हैं । विगत दो माह से रामनयन उक्त भूमि पर मेड़बंदी कराकर स्थाई पिलर लगाने के बाद टिन शेड  लगाकर गौशाला का निर्माण कर रहे थे।

वहीं उक्त भूमि के आसपास स्थित भूस्वामियों का किसी तरह का बंटवारे का विवाद भूमि पर चल रहा था इसको लेकर पूर्व में भी दूसरे पक्ष ने डायल 112 बुलाकर तहरीर दर्ज कराई थी। विपक्षी से बुधवार को मामला बढ़ता देख नायब तहसीलदार रोशन सिंह दलबल के साथ पहुंचे और अपशब्द बोलने लगे,जिसका वीडियो वायरल है। इस दौरान लेखपाल राहुल कुमार शुक्ल का आरोप है कि रामनयन , मिठाई यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूसरे के जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। कार्य रोके जाने पर ये लोग नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार किए। सरकारी काम में बाधा डालने लगे। इसको लेकर उभांव थाने में लेखपाल के तहरीर दो नामजद तथा एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।