Breaking News

जेपी के गांव में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ में पधारे हरिवंश, बोले अपने पैसे से समाज सेवा करने वाले लोग महान

 







बलिया।। बैरिया के जयप्रकाशनगर क्षेत्र के दलजीत टोला में श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहे यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को राज्य सभा के उप सभापति श्री हरिवंश जी पधारे। धार्मिक मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर से विकास के रास्ते खुलते हैं, यह सिताबदियारा मे साफ परिलक्षित है । सिताबदियारा गांव(जय प्रकाश नारायण की जन्म स्थली ) जहां एक संत ने जय प्रकाश इंटर कालेज, अस्पताल का निर्माण कराया, उनकी मिशाल आज भी लोग देते हैं। आज के समय में पैसे बहुत से लोग कमाते हैं, लेकिन अपनी कमाई का पैसा जो समाज में खर्च करें, विकास कार्यों में खर्च करें, वह व्यक्ति महान है। आयोजक रामबाबू यादव, के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मंदिर बनाकर राम यादव ने सनातन धर्म का ध्वज फहराने का कार्य किए है। 

इस मौके पर एक हजार महिला और पुरुष को अंग वस्त्र, 900 बच्चों को ड्रेस, दिव्यागजनों को उपकरण आदि भी वितरित किए। कार्यक्रम में से पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी पहुंचकर मंदिर में दर्शन किया। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैशी, जैनेन्द्र कुमार सिंह, दशरथ यादव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव, बच्चा यादव, सुरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, रामायण यादव, चंदन यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अध्यक्षता आनंद बिहारी सिंह और संचालन रामायण यादव ने किया। 


मंदिर के बगल में खुलेगा कान्वेंट स्कूल


हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आयोजक रामबाबू यादव, राम ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के हाथों अपनी माता स्व. लहासो देवी के नाम पर कान्वेंट स्कूल के निर्माण के लिए भी श्रीगणेश किया। उप सभापति ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया और इस नेक कार्य के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।