बाराबंकी मे पत्रकार पर अवैध विद्यालय संचालक ने किया हमला, क़ी मारपीट, चेन भी क़ी गायब, थानाध्यक्ष ने नही लिखा मुकदमा
लखनऊ।। बाराबंकी जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक अवैध विद्यालय संचालक व उसके भाइयों ने मिलकर एक पत्रकार क़ी सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी है और उसके गले क़ी चेन भी गायब कर दी है। घटना का कारण आरोपियों के अवैध रूप से संचालित विद्यालय / कोचिंग संस्थान क़ी खबर चलानी है। घटना 1 फ़रवरी 2026 को उस समय कारित क़ी गयी, जब पीड़ित पत्रकार अपने पुत्र के शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर अपने दो साथी पत्रकारों के साथ चाय पी रहे थे।
बताया जाता है कि जनवरी माह मे जब कड़ाके क़ी ठंड पड़ रही थी, और प्रशासन द्वारा सभी विद्यालयों मे अवकाश घोषित कर दिया था, तो भी यह तथाकथित विद्यालय / कोचिंग चालू था। इसी क़ी जानकारी होने पर बाराबंकी टाइम्स के संवाददाता /मान्यता प्राप्त/बीबीन्यूज पत्रकार देवकली प्रसाद शुक्ला पुत्र श्री बाबूराम निवासी फतेहपुर बाराबंकी गये थे और संचालक से मिले थे, बातचीत क़ी थी और संचालक क़ी बत्तमीजी के साथ किये बयां को बीबी न्यूज पर चलाया था, जिसको संज्ञान मे लेकर शिक्षा विभाग ने इस विद्यालय / कोचिंग को नोटिस जारी किया है। इसी बात से ये लोग खुन्नस खाये हुए थे और मौका मिलते ही 1 फरवरी को पहले फोटो बनाने लगे, जब इसका श्री शुक्ल ने विरोध किया कि चाय क़ी दुकान पर मेरा फोटो क्यों बना रहे हो तो वादविवाद करते हुए मारपीट करने लगे। श्री शुक्ल के साथियों ने बीच बचाव करके जान बचायी। इस दरम्यान श्री शुक्ल क़ी सोने क़ी चेन गायब हो गयी। श्री शुक्ल ने आरोप लगाया है कि तीनों भाइयों मे से ही किसी ने मेरी चेन तोड़ ली है।
थानाध्यक्ष ने नही लिखा मुकदमा, चेन छिनैती क़ी बात हटाने का बना रहे है दबाव
इस घटना क़ी लिखित सूचना पीड़ित पत्रकार श्री शुक्ला ने थानाध्यक्ष फतेहपुर को दी है लेकिन थानाध्यक्ष तहरीर से चेन छिनैती क़ी बात को हटाकर दूसरी तहरीर देने पर मुकदमा लिखने क़ी बात कह रहे है। जबकि श्री शुक्ला का कहना है मेरी चेन मारपीट मे ही गायब हुई है, उसको कैसे तहरीर से हटा दूं।
आज पुलिस अधीक्षक से मिलेगा पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल
थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वारा मुकदमा नही लिखने से नाराज पत्रकारों का एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित श्री शुक्ला जी के साथ पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से मिलेगा और दी गयी तहरीर के आधार पर ही मुकदमा पंजीकृत करने का अनुरोध करेगा। खबरों के कारण पत्रकारों पर हो रहे हमलों से भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश मधुसूदन सिंह ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का अनुरोध किया है जिससे भविष्य मे ऐसी घटनाओ पर रोक लग सके।




