Breaking News

सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ने किया अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव के अंतिम संस्कार मे आर्थिक सहयोग, धूमधाम से निकली शव यात्रा

 



 बलिया।। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री  के शव का अन्तिम संस्कार अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया में  किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण  सिंह द्वारा दी गई।

 

   बतया गया कि थाना उभाँव जनपद बलिया  पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 80 /2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को   बाद पोस्टमार्टम   अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा  देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह  की अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर अवधूत सन्त निबहना बाबा मुक्ति धाम गढ़मलपुर बलिया पहुंची जहाँ सायंकाल देवाश्रम के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात महिला का शव थाना उभाँव बलिया के अंतर्गत मझवलिया  गांव के समीप घाघरा नदी  से प्राप्त हुआ।




       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च सनबीम स्कूल बलिया की प्रिंसिपल और दिलसादपुर बारचवर गाज़ीपुर की मूल निवासिनी आदरणीया अर्पिता सिंह द्वारा अपने स्मृतिशेष पितामह कैप्टन महेश सिंह व दुलारी देवी की स्मृति में सहर्ष वहन किया गया।

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में देवाश्रम बलिया के जिला सलाहकार सुरेन्द्र यादव  देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह, संतोष पासवान अरुन राजभर जय प्रकाश कनौजिया एवं पी एन सिंह सहि गढ़मलपुर के वरिष्ठ नागरिक जय बहादुर सिंह सम्मिलित रहे सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।