Breaking News

26 दिन मे लखनऊ से बलिया पहुंचेंगे परिवहन मंत्री, महा शिवरात्रि के जुलुस मे 15 फ़रवरी को होंगे शामिल

 




मधुसूदन सिंह 

बलिया।। उत्तरप्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व बलिया नगर विधायक श्री दयाशंकर सिंह रविवार 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव बारात मे शामिल होने के लिये 20 जनवरी 2026 को चलकर 15 फरवरी 2026 को बलिया पहुंचेंगे। यानि परिवहन मंत्री को लखनऊ से बलिया पहुंचने मे 26 दिन का समय लगेगा। यह हम नही कह रहे है बल्कि यह परिवहन मंत्री के आगमन का प्रोटोकॉल नगर मजिस्ट्रेट बलिया के हस्ताक्षर से जारी आदेश की कॉपी कह रही है। अब ऐसे मे इसको जारी करने वाले कार्यालय की संजीदगी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।



वैसे तो परिवहन मंत्री पूरे प्रदेश मे इतना दौरा करते है कि इनका प्रोटोकॉल जारी करना टेढ़ी खीर है। यही कारण है, बलिया मे इनके आगमन का बहुत कम प्रोटोकॉल जारी होता है। ऐसे मे जब जारी करने का सुनहला मौका मिल गया तो जिला प्रशासन को सावधानी पूर्वक जारी करना चाहिये था, जो नही किया। अब देखना है कि जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही होती है।