Breaking News

अलंकरण समारोह में पाँच साहित्यकार कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान -2026 से सम्मानित

 




प्रयागराज।।साप्ताहिक एवं दैनिक समाचार पत्र ‘शहर समता' की सहयोगी साहित्यिक संस्था ‘शहर समता विचार मंच'  द्वारा 24 फरवरी 2026 को  सारस्वत सभागार, लूकरगंज में ‘कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान'- 2026 समारोह सम्पन्न हुआ। इस समारोह में हिंदी साहित्य- साधकों की कृति पर अलग-अलग विधाओं के पांच साहित्यकार सम्मानित हुए । सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में उपन्यासकार अभिनव सिन्हा, कहानीकार प्रो० रवि कुमार मिश्रा, आलोचक डॉ० जी गणेशन मिश्र, नाट्यकार डॉ० राहुल शुक्ला ‘साहिल', कवि धीरज श्रीवास्तव को संस्था साहित्य सम्मानों से विभूषित हुए।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मारूफ शायर अनवार अब्बास  रहे तथा मुख्य अतिथि ऊषा मिश्रा और विशिष्ट अतिथि डॉ० कल्पना वर्मा तथा उपन्यासकार रंजन पाण्डेय रहे। सम्मानित रचनाकारों ने कृति से संबंधित उस बात को सबसे साझा किया कि कृति लिखने से पूर्व रचनाकार अनुभूतियों के उस संसार में रहता है जहाँ घर-परिवार, समाज के विचारों की जमीन पर आँसू, हर्ष और विशाद मौजूद रहते हैं। 


अध्यक्षीय उद्बोधन में अनवार अब्बास ने कहा कि ‘शहर समता' द्वारा पाँच विधाओं की  कृतियों को अलंकृत करना अद्वितीय कार्य है। साहित्य की सभी विद्या साहित्य की वह मजबूत कड़ी है जो पाठकों को उनके अनुसार पठनीय सामग्री प्रदान कराती है तथा नयी पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। ऊषा मिश्रा ने कहा कि साहित्यिक पुस्तक का सम्मान साहित्य जगत की अति अनिवार्य आवश्यकता है जो साहित्यकार के लिए प्रेरणा प्रोत्साहन का काम करता है। कल्पना वर्मा ने कहा कि संस्था के कार्य की  सराहना की। अंत में डॉ प्रदीप चित्रांशी ने आभार व्यक्त किया।