Breaking News

जेईई मेंस 2026 में आर्यन कुमार ने 99.8 पर्सेंटाइल हासिल कर जनपद बलिया का नाम किया रोशन

 





बलिया।। गुलाब देवी रोड निवासी स्व अनिल कुमार गुप्ता और माता आशा देवी के बेटे आर्यन कुमार ने जेईई मेंस 2026 सेशन-1 एग्जाम में 99.8 पर्सेंटाइल लाकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और लोगों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।


आर्यन कुमार ने अपनी शिक्षा होली क्रॉस स्कूल और कोचिंग एलेन दिल्ली से पूरी की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद से वे सफल हो पाए।


परिवार का सपोर्ट व गुरुजनों का आशीर्वाद ने दिलायी सफलता :आर्यन 


"मेरे परिवार का सपोर्ट और मेरे गुरुजनों का आशीर्वाद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मेरे भाई आशीष कुमार गुप्ता, अंकित गुप्ता और मेरे बाबा बालेश्वर प्रसाद रौनियार का भी बहुत आशीर्वाद रहा। आगे भी मेरा प्रयास जारी रहेगा और मैं एक बड़ा इंजीनियर बनना चाहता हूं।"