Breaking News

डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह पर नया खुलासा : दिव्यांगता के प्रणाम पत्र के फर्जी होने की शिकायत, चल रही है जांच, मऊ के बताये जा रहे है प्रशांत

 





लखनऊ।। अयोध्या के जिस डिप्टी कमिश्नर GST प्रशांत सिंह ने आज CM योगी के समर्थन में इस्तीफा दिया है, उनके दिव्यांगता प्रमाण पत्र के फर्जी होने की शिकायत है। शिकायतकर्ता इनका भाई ही बताया जा रहा है। आँखों से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र धारी बताये जा रहे है प्रशांत सिंह।


पिछले 4 साल से जांच चल रही है, वो मेडिकल बोर्ड के समक्ष पेश तक नहीं हो रहे। सूत्र बता रहे हैं कि इस केस में प्रशांत फंसे हुए हैं, नौकरी तक जाने के चांस हैं। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार प्रशासन ने प्रशांत सिंह को अयोध्या से घर भेज दिया है। अब देखना है कि जांच मे क्या निकलता है। जब पूरा सवर्ण समाज यूजीसी को लेकर पीएम व गृहमंत्री का विरोध कर रहा है, वैसे मे इनके समर्थन मे प्रशांत सिंह का इस्तीफा सबको चौका दिया था। उसी समय कयास लगाया जाने लगा था कि यह अधिकारी निश्चित ही किसी जांच मे बुरी तरह फंसा होगा और नौकरी जाने का खतरा होगा, तभी इस्तीफा दिया है। इनके ऊपर कहावत सटीक बैठ रही है..

आंख के अंधे, नाम नयन सुख।