Breaking News

पूर्वांचल में नई रेल सुविधा, गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द शुरू






गोरखपुर।। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला के लगातार प्रयासों से गोरखपुर और प्रयागराज के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की राह साफ हो गई है। सांसद द्वारा रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड को भेजे गए प्रस्ताव के बाद रेलवे बोर्ड ने औपचारिक स्वीकृति प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही ट्रेन संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा।



इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से गोरखपुर, बस्ती मंडल, सिद्धार्थनगर और आसपास के जिलों के यात्रियों, छात्रों, कर्मचारियों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। यात्रा का समय घटेगा और आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।


सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि पूर्वांचल के विकास और आम जनता की सुविधा उनकी प्राथमिकता है। गोरखपुर–प्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन क्षेत्र की लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार पूर्वांचल के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।