Breaking News

अपने विदाई समारोह से अभिभूत हुए डीआई सिद्धेश्वर शुक्ल, बोले -याद रखूंगा यहाँ के व्यापारियों से मिला स्नेह

 




बलिया।। यहां के दवा व्यापारियों ने अबतक जो मुझे सम्मान दिया है,उसे आजीवन याद रखूंगा।साथ ही जिन्हें मेरे कार्यकाल में कोई कष्ट पहुंचा  है उसके लिए मै क्षमा प्रार्थी हूं।उक्त उद्गार जिले के वरिष्ठ औषधि निरीक्षक सिद्धेश्वर शुक्ला के है, जिनका बलिया से गोरखपुर जिले के लिए हुए स्थानान्तरण के बाद बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसियेशन (बीसीडीए,) द्वारा नगर के एक वाटिका में आयोजित विदाई व सम्मान समारोह में श्री शुक्ला ने व्यक्त किये।

इस अवसर पर जिले के प्रमुख दवा व्यावसायियो ने डीआई को अंगवस्त्रम बुके देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अनिल त्रिपाठी, विशाल, संजय दूबे, राजेश,हाजी मुमताज, लाल बहादुर वर्मा, शुभम प्रकाश, संदीप अग्रवाल, वरुण तिवारी ,बालमूकुन्द गुप्ता, संदीप यादव, संतोष चौरसिया, विनोद गुप्ता , अमिताभ श्रीवास्तव, आनन्द राय,प्रखर गोयल,आनन्द राय , शैलेश दुबे,राजेन्द्र राय आदि शामिल रहे।अध्यक्षता अनिल त्रिपाठी व संचालन बीसीडीए अध्यक्षआनन्द सिंह ने किया ।