Breaking News

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में संगठन विस्तार: मृत्युंजय सिंह प्रदेश महामंत्री, अरविंद सिंह प्रदेश सचिव

 





गोरखपुर।। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत में संगठन विस्तार की कड़ी में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह के अनुमोदन तथा प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की संस्तुति पर प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह ‘लालू’ ने प्रदेश महामंत्री के पद पर मृत्युंजय सिंह तथा अरविंद सिंह को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया है।


इस नियुक्ति पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। महासभा के जिला वरिष्ठ महामंत्री गोरखपुर राजकुमार सिंह, विकास सिंह ‘विक्की’, अनूप सिंह, जिला संगठन मंत्री गोरखपुर प्रवीण सिंह, जिला अध्यक्ष बौद्धिक प्रकोष्ठ गोरखपुर डॉ. उमेश सिंह, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री युवा अनुज सिंह कटका, प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय सिंह तथा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक सिंह ‘मंटू’ सहित अनेक पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में महासभा का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा समाजहित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।