Breaking News

समीर हत्याकांड : रामपुर थानाध्यक्ष हुई लाइन हाजिर, मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर राजी हुए अंतिम संस्कार करने को परिजन






अभयेश मिश्रा 

बिल्थरारोड बलिया ।। बीते 25 नवम्बर को मऊ जिले में शादी समारोह से लौटने के दौरान  रामपुर थाना के मयारी गांव के समीप बदमाशो द्वारा किये गए जानलेवा हमले घायल नगर के आजाद नगर निवासी समीर कुमार उर्फ मंटू 25 वर्ष की गुरुवार दोपहर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में इलाज के दौरान मौत होने के शुक्रवार के सुबह शव घर पहुँचते ही लोगो मे भारी आक्रोश हो गया। परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा व  बदमाशों की गिरफ्तारी तथा घटना क्षेत्र की थाना रामपुर के प्रभारी के हटाने की मांग करते हुए शव रखकर धरने पर बैठ गए। कहा कि जब तक मांग पूरी नही होंगी, तबतक अंतिम संस्कार नही किया जायेगा।लगभग 7 घण्टे जदोजहद के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए । 


शव पहुँचने पर लोगो के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की फोर्स व पीएसी बल बुला ली गयी थी । साथ ही एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, सीओ मधुबन भी पहुँच गए । परिजनों की मांग पर एसपी मऊ ने रामपुर थाना प्रभारी कंचन मौर्य को लाइन हाजिर करते हुए नए थाना प्रभारी के रूप में राकेश रोहन को नियुक्त कर दिया। वही एसी एसटी एक्ट के तहत मिलने वाले  मुआवजे की घोषणा किया। पुलिस ने साथ ही बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने को कहा। इस घोषणा के बाद परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। अंतिम संस्कार की शव यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।   

ज्ञात हो कि नगर के आजाद नगर वार्ड नंबर 2 निवासी समीर कुमार 25 नवंबर की रात करीब 8 बजे मऊ जनपद के मर्यादपुर स्थित एक गांव में पारिवारिक शादी समारोह से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। मयारि गांव के पास पीछे से आ रही एक चार पहिया कार में सवार बदमाशों ने लाठी,- डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे समीर गम्भीर रूप से घायल हो गया। रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल समीर कुमार को तत्काल मऊ जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिर वहा से केजीएमयू ले गए जहाँ गुरुवार को समीर की इलाज के दौरान मौत हो गयी।