Breaking News

कमीशन बढ़ोतरी के लिये कोटेदारों ने भेजा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन

 





बलिया।। जनपद के कोटेदारों ने कमीशन बढ़ोतरी को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है । कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि हमारे संगठन,ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर हम लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दिया है और मांग किया है कि अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी कमीशन मे वृद्धि की जाए। जिससे हम लोगों के परिवार का भी अच्छे से भरण पोषण हो सके। अन्यथा की स्थिति में 28 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व विधानसभा घेराव करने के लिए हम लोग बाध्य होंगे। 




Byte- आनन्द सिंह, कोटेदार संघ