रतसर इंटर कालेज के प्रबंधक का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन
रतसर बलिया।। रतसर इंटरकालेज व कल्चुरी संस्कृत विद्यालय के प्रबंधक मुक्तानन्द सिंह (अतुल सिंह) के जन्मदिन पर रतसर इंटरकालेज के प्रतिभाशाली बच्चो को खेल के क्षेत्र मे भी सर्वागीण विकास के लिए अक्सा एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, रतसरकला के द्वारा जर्सी, क्रिकेट, फुटबाल,बॉलीबॉल,जेवलिन थ्रो ,कैरम, शतरंज ,बेडमिंटन , डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न खेलो के उपकरण व मिठाई वितरित कर धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर मुक्तानन्द सिंह, रतसरकला की पुर्व प्रधान स्मृति सिंह, अक्सा फाउंडेशन की सचिव दीप्ती सिंह, भानु प्रकाश सिंह, लोकेश पांडेय,राजेश चौरसिया,दयाशंकर पाठक, सहित अन्य गणमान्य तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।



