Breaking News

क्रिकेट में मानपुर व आशापुर की टीमों ने जीता खिताब :पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

 





बलिया ।। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित 'फेफना खेल महोत्सव' के कलस्टर पांच का पुरस्कार वितरण बुधवार को किया गया। महावीर पब्लिक स्कूल, चितबड़ागांव खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी व चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया। पूर्व मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए अवगत कराया कि क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 'फेफना खेल महोत्सव' के 17 से 20 दिसंबर तक नरही में आयोजित होने वाले फाइनल में प्रतिभाग करेंगे।





बुधवार को जूनियर बालक कबड्डी के फाइनल में कारो ने हाता मोहल्ला, चितबड़ागांव को 18-14 से मात देकर फाइनल जीता। वहीं सीनियर क्रिकेट के फाइनल में मानपुर ने आशापुर को 7 रन व जूनियर क्रिकेट में आदर्श शिक्षण संस्थान आशापुर ने सुल्तानपुर को दस विकेट से पराजित कर खिताब जीता। वहीं  जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल मुकाबले में मर्चेंट इंटर कॉलेज, चितबड़ागांव ने जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ागांव को 14-7 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।इसके पूर्व जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने शक्तिपीठ चितबड़ागांव को 16-07 व मर्चेंट इंटर कॉलेज ने आदर्श शिक्षण संस्थान को 14-08 से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया था। वॉलीबॉल के फाइनल में धर्मापुर ने अख्तियारपुर को 25-18, 25-21 से मात देकर खिताब जीता। 


निर्णायक की भूमिका अनूप राय, विनय राय, सरदार मोहम्मद अफजल, उपेंद्र कुमार, मृत्युंजय शर्मा, राहुल राय, आशीष यादव आदि ने निभाई। इस दौरान चेयरमैन अमरजीत सिंह, हरिमोहन सिंह, मोतीचंद गुप्ता, सर्वानंद तिवारी, परमानंद पांडे, ज्ञान प्रकाश सिंह, जेपी सिंह, मुनीब राजभर, राजमंगल सिंह, देवशरण चौहान, संतोष वर्मा, अभिषेक तिवारी, मनोज राम, बीरबल मिश्रा, पिंटू सिंह, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे। 'फेफना खेल महोत्सव' के कलस्टर छः का आयोजन चंद्रशेखर स्टेडियम, पियरिया के खेल मैदान में 4 व 5 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत जगदीशपुर एवं संवरूपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।