दिल्ली मे एनएमओपीएस के पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में बलिया में जलाई गईं एफआईआर की प्रतिकात्मक प्रतियाँ
बलिया।।अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश एवं NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर अटेवा पेंशन बचावो मंच बलिया के तत्वावधान तथा जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला कार्यकारिणी के संयोजकत्व में जनपद में FIR की प्रतियां जलाकर रोष प्रकट किया गया ।*जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए जब हम अपनी बात रखते हैं, तो उसे अपराध नहीं माना जा सकता।*
NMOPS/अटेवा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर दर्ज की गई FIR न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि न्याय और लोकतंत्र की भावना के भी विरुद्ध है।
हम स्पष्ट शब्दों में मांग करते हैं कि –
➡️ निर्दोष साथियों पर दर्ज FIR तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए
➡️ शांतिपूर्ण आंदोलन के अधिकार का सम्मान किया जाए
➡️ कर्मचारियों की आवाज को दबाने के बजाय सुना जाए
*FIR वापस लो – संघर्ष जारी रहेगा!*
जब तक न्याय नहीं, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा
जनपद में इस कार्यक्रम को संचालित करने में अटेवा के अभिषेक राय(संरक्षक) राकेश कुमार मौर्य(महामंत्री)विनय राय(वरिष्ठ उपाध्यक्ष),पंकज सिंह(उपाध्यक्ष)संजय पाण्डेय(कोषाध्यक्ष),मलय पाण्डेय(DPA अध्यक्ष व संगठन मंत्री),संजीव कुमार सिंह(मीडिया प्रभारी),राकेश सिंह(संयोजक,नगरा)क्रांति देव सिंह(संयोजक,नवानगर),पंकज कुमार जिला कार्यकारिणी सदस्य,मदन यादव मंत्री नवानगर, श्याम नारायण सिंह स्वास्थ्य, राजकुमार गुप्ता एकजुट,के साथ ही जनपद के तमाम शिक्षक एवं कर्मचारी साथियों की सक्रिय भूमिका रही।


