Breaking News

प्रधानाध्यापिका का आकस्मिक निधन, शिक्षकों मे फैली शोक की लहर

 


बलिया।। शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय पंडौली, डुमरिया पर बतौर प्रधानाध्यापिका सुनैना देवी का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। उनके निधन से शिक्षा जगत स्तब्ध है। वहीं, परिवार में करुण-क्रंदन और कोहराम मचा हुआ है। इनके पति ब्रजेश कुमार प्रावि मंशा के बारी पर शिक्षामित्र है।



विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मंत्री धीरज राय नें कहा कि सुनैना देवी मृदुल स्वभाव की शिक्षिका थी। उनका असामयिक निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर अरविन्द श्रीरश्मि, कमलेश यादव, निर्भय सिंह, हरिओम सरन, रोहित श्रीवास्तव, अरविंद पाण्डेय, अभय राठौर, जितेन्द्र यादव, मदन जी, रजनीश त्यागी, अमित सिंह, रजत जी, राहुल यादव, शाहिद जमाल, ओमप्रकाश पाण्डेय, विनोद दुबे, अरविन्द चौहान, बृजेन्द्र कुमार, कारण कुमार, सुनील अंचल, कुलदीप कुमार, आलोक रंजन, दिनेश कनौजिया, धनंजय यादव, संजीव सिंह, चंद्रकांत, नितिन सिंह, अजय वर्मा,अखिलेश उपाध्याय, मनोज कुमार, राजकुमार यादव, प्रभात कुमार, हरिश्चन्द्र कुशवाहा, उपेन्द्र यादव, अक्षय पासवान, आदिल अरमान, बृजेश यादव आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति व शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान प्रार्थना किया है।