औदी पीयरिया में स्व० राम बदन सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर गरीबों मे कम्बल वितरण
औदी पीयरिया (बलिया)।।ग्राम सभा औदी में स्व० राम बदन सिंह की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर राम बदन सिंह के पौत्र समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित कर उन्हें ठंड से राहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर समाजसेवी लड्डू सिंह और सहयोगियों में सिद्धार्थ ओझा ,धनंजय सैनी के साथ भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के डॉ सुनील कुमार ओझा ने स्व० राम बदन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि “पुण्यतिथि केवल स्मरण का दिन नहीं, बल्कि उनके बताए सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाने का अवसर है। जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”उन्होंने कहा कि “यह कम्बल नहीं, इंसानियत की गर्माहट है।”
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की अच्छी उपस्थिति रही। कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






