Breaking News

नौरंगा में 13 को स्वास्थ्य शिविर, 14 को कंबल वितरण: टीम ‘निर्भय’ ने संभाली कमान






डॉ सुनील कुमार ओझा 

बलिया।। गंगा पार बैरिया तहसील के नौरंगा ग्राम पंचायत में इस सर्दी मे ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत की पहल होने जा रही है। 13 दिसंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और 14 दिसंबर को कटान पीड़ित परिवारों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह दोनों कार्यक्रम फेंकू बाबा मंदिर प्रांगण में होंगे, जिसके लिए टीम ‘निर्भय’ गांव-गांव जाकर जनसंपर्क में जुट गई है।


ज्ञात हो कि अघईला निवासी निर्भय नारायण सिंह (आईआरटीएस) सामाजिक सरोकारों में निरंतर सक्रिय रहते हैं। उनकी पहल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच, परामर्श और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। टीम का स्पष्ट संदेश है—“स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार, बस एक कदम आपकी ओर से।”


इसी क्रम में 14 दिसंबर को कटान प्रभावित और जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबलों का वितरण किया जाएगा, ताकि ठंड के बीच किसी भी परिवार को राहत से वंचित न रहना पड़े।टीम ‘निर्भय’ ने चक्की, नौरंगा और भुवालछपरा के सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन सेवाओं का लाभ उठाएं।