सुल्तानपुर से बलिया के मूल निवासी अर्जुन सिंह का उत्तर प्रदेश अंडर 23 क्रिकेट टीम में हुआ चयन, सुल्तानपुर व बलिया मे दौड़ी ख़ुशी की लहर
मधुसूदन सिंह
सुल्तानपुर/ बलिया ।। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर 23 टीम में सुल्तानपुर से अर्जुन कुमार सिंह का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ है। जयपुर में आयोजित अंडर 23 प्रतियोगिता में त्रिपुरा के विरुद्ध मैच में अर्जुन सिंह का बुलावा आया है। अर्जुन सिंह विगत कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ सुल्तानपुर की ओर से भाग ले रहे हैं।
श्री सिंह अंडर-19 कूच बिहार ट्राफी के लिए यूपी टीम की ओर से कैंप कर चुके हैं। सूच्य हो कि अर्जुन कई वर्षों से जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर लीग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। अर्जुन सिंह मूलतः ग्राम देवडीह बांसडीह जनपद बलिया के मूल निवासी हैं। इनके पिता श्री अरविंद कुमार सिंह एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी है। जिनको प्रदेश के मुखिया सीएम योगी ने विकसित यूपी @2047 की सलाहकार टीम मे रखते हुए बलिया का विकास कैसे हो, के लिये गठित टीम का नेतृत्व प्रदान किया है। अर्जुन की मां श्रीमती उमा सिंह ने श्री रामबरन महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर से स्नातक व परास्नातक की पढ़ाई की थी। इस दौरान अर्जुन सिंह का सुल्तानपुर में जिला क्रिकेट संघ सचिव असद अहमद से संपर्क हुआ और अर्जुन सिंह इन्हीं के मार्गदर्शन में क्रिकेट खेल रहे हैं।
अर्जुन ने जिला लीग में खेलने के साथ-साथ भारत की कई नामचीन अकादमी जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीधरन एकेडमी हैदराबाद, राहुल द्रविड़ के कोच गुलाम समदानी सर बेंगलुरु, और पंकज सिंह क्रिकेट अकादमी जयपुर में भी समय समय पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।अर्जुन खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने 10th में 10 CGPA और 12th में 90% अंक हासिल किया और बेंगलुरु के प्रतिष्ठित कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है।
अर्जुन सिंह के चयन पर गनपत सहाय कॉलेज के प्रबंधक ओम प्रकाश पाण्डे" बजरंगी" तथा अजय सिंह प्रबंधक श्री रामबरन *महाविद्यालय जयसिंहपुर सुल्तानपुर ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव असद अहमद, संतोष दुबे, अब्दुल गफ्फार, सुभाष तिवारी, मुकेश दुबे, अजय सिंह,सकलेन अब्दुल मोमिन और शहर के खिलाड़ी और खेल प्रशंसकों ने अर्जुन के चयन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। अर्जुन सिंह के पैतृक गांव देवडीह बांसडीह बलिया मे भी ख़ुशी का माहौल हो गया है।



