टी.डी. कॉलेज बलिया के प्राध्यापक संजीव कुमार मिश्र को हैदराबाद विश्वविद्यालय से मिली डॉक्टरेट की उपाधि
सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए डॉ. भास्कर राज सक्सेना मेमोरियल मेडल से सम्मानित
डॉ सुनील कुमार ओझा
बलिया।। टी.डी. कॉलेज (श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय), बलिया के हिन्दी विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक संजीव कुमार मिश्र को हैदराबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। उन्हें हिन्दी विषय में सर्वश्रेष्ठ शोध के लिए वर्ष 2025 का डॉ. भास्कर राज सक्सेना मेमोरियल मेडल भी प्रदान किया गया।
भरखरा निवासी संजीव कुमार मिश्र की प्रारंभिक शिक्षा सुखपुरा, बलिया से हुई। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.) से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। स्नातकोत्तर के दौरान ही वर्ष 2020 में उन्होंने नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके उपरांत उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में शोध हेतु पंजीकरण कराया।
वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या-50 के अंतर्गत चयनित होकर उन्होंने टी.डी. कॉलेज बलिया में सहायक प्राध्यापक (हिन्दी) पद का कार्यभार ग्रहण किया। चयन सूची में उन्होंने प्रदेश स्तर पर छठवां स्थान प्राप्त किया था।
संजीव कुमार मिश्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता श्री गजाधर मिश्र, माता श्रीमती सुमन मिश्र, बड़े भाई डॉ. विवेक कुमार मिश्र जो अमर नाथ मिश्र पी जी कालेज दुबेछपरा बलिया में हिंदी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है तथा अपने शोध निर्देशक डॉ. जे. आत्माराम को दिया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार और बलिया के शिक्षाजगत में हर्ष की लहर है।



