Breaking News

नागरिक सुरक्षा गोमती नगर के ऐश्वर्य शर्मा बने डिप्टी डिवीजनल वार्डेन

 




लखनऊ।। नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक/जिलाधिकारी विशाख जी ने ऐश्वर्य शर्मा को गोमतीनगर प्रखंड का डिप्टी डिवीजनल वार्डेन नियुक्त किया है। गोमतीनगर निवासी ऐश्वर्य शर्मा लंबे समय से नागरिक सुरक्षा कोर से जुड़े रहे हैं। उनका कार्यकाल तीन साल की अव​धि तक रहेगा। ऐश्वर्य शर्मा ने नागरिक सुरक्षा कार्यालय पहुंच कर गोमतीनगर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन पद का कार्यभार उपनियंत्रक  रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्री मनोज वर्मा जी के समक्ष ग्रहण किया। मौके पर सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार, डिवीज़नल वार्डेन गोमती नगर नफीस अहमद मौके पर मौजूद रहें। नवनियुक्त डिप्टी डिविजनल वार्डेन  ऐश्वर्य शर्मा ने नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक/जिलाधिकारी विशाख जी एवं चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा का आभार व्यक्त किया।