कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर गुरुवार को बसपा का शक्ति प्रदर्शन,लम्बे समय बाद सार्वजनिक मंच से बहन जी करेंगी शंखनाद
बहुजन zen z का नेतृत्व करेंगे आकाश आनंद
लखनऊ।।मान्यवर कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस गुरुवार, 9 अक्टूबर को लखनऊ में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बसपा कांशीराम स्मारक स्थल पर एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसमें लाखों की संख्या में कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है।
पार्टी इस आयोजन के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने की तैयारी में है। यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब बसपा, जो उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति में हाशिए पर मानी जा रही थी, एक बार फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रही है।
इस दिन बसपा सुप्रीमो मायावती लंबे समय बाद एक बड़े सार्वजनिक मंच से अपनी सक्रिय वापसी का संदेश देंगी। साथ ही, पार्टी के युवा चेहरे आकाश आनंद की भी री-लॉन्चिंग की जाएगी। पार्टी का लक्ष्य इस भीड़ के सहारे मिशन-2027 का बिगुल बजाना है।इसी क्रम में, विभिन्न जनपदों से पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बसों में सवार कर लखनऊ रैली के लिए रवाना कर रहे हैं।
मान्यवर कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस बहुजनो की आशाओं का परचम- आशीष कुमार
मान्यवर कांशीराम जी का 9 अक्टूबर को 19वां परिनिर्वाण दिवस है और बहुजन समाज पार्टी का सम्मेलन। यह सम्मेलन बहुजनो की आशाओं का परचम है, जब बहनजी क़रीब 2 मिलियन्स शुभचिंतकों,कार्यकर्ताओं,बहुजन सेनानियों, समर्थकों को सम्बोधित करेंगी। देश के युवा और महिलाएं उस आवाज़ को सुनेंगी,जिन्होंने बहुजन चेतना को गर्व दिया। आशीष डिगडिगा
पूर्व ज़िला सचिव लखनऊ बहुजन समाज पार्टी ने बताया कि मान्यवर कांशीरामजी स्मारक स्थल पर देशभर के बहुजन समर्थकों के साथ एक प्रण और प्रेरणा का शंखनाद होगा। हम बहनजी को मज़बूत करने और उनके स्वर्णिम कार्यकाल को वापिस लाने का मंत्र लेकर घर घर जाएंगे। यह ऐतिहासिक सम्मेलन देश दुनिया को बताएगा कि बहुजन समाज पार्टी ही इक़लौती पार्टी है। जहां वास्तव में दबे-कुचले वर्गों का हित संरक्षित होता है। यहां महिलाएं सुरक्षा पाती हैं, अल्पसंख्यक बराबरी के मौक़े पाते हैं । यह बहनजी हैं, जिन्होंने मान्यवर कांशीराम के सामाजिक न्याय को शासन सत्ता का मंत्र बना दिया। जिन्होंने पुलिस की लाठी पर अंकुश लगाया,जो ग़रीबों पर पड़ती थी।
इस महा सम्मेलन से बहनजी ने उस मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल का पुनरुद्धार कर दिया,जो शासन सत्ता की बेरुखी से टूट फूट रहा था। बहुजनो के प्रेरणा स्थलों को देखरेख के अभाव में बर्बाद करने की साजिश थी मगर बहनजी ने यहीं कार्यक्रम रखकर, उसे वापस सहेज दिया। एक दूरदर्शी नेतृत्व की भांति बहनजी ने कभी भी बहुजनों के प्रेरणा स्थलों, प्रेरक व्यक्तित्व पर समय की धूल नही चढ़ने दी। वह सत्ता में नही थीं मगर अपनी समझ और साहस से बहुजन स्थलों को वह बनाए रखने में सफल रही। यह सम्मेलन उस ओर भी एक क़दम है, उन्होंने इस प्रेरणा स्थल को उपेक्षित नही रहने दिया और सारे देश से बहुजन प्रेमियों को यहां इक़ट्ठे कर दिया।
हमारे सम्मेलन में बहुजन जेन z भी शामिल हो रहा है। ये बहुजन Gen Z आकाश आनन्द के नेतृत्व में सँविधान और बहुजन मूल्यों को संरक्षित रखने का क़दम बढ़ाएगा। हमारा बहुजन जेन ज़ी सँविधान को मानता है, अनुशासित है। उसके पास देश को न्याय और बराबरी पर ले जाने के सपने हैं। वह देश में बहुजन नेतृत्व भी देगा और भविष्य में देश की योजनाओं को रखेगा।
हमारा सम्मेलन बहुजन मूल्यों,बहुजन अनुशासन और बहुजन एकता का सूत्र है। जिसमें युवाओं,बुज़ुर्गों, महिलाओं और सभी पीड़ितों की आवाज़ शामिल है। बहनजी देश दुनिया को दिखाएंगी की हमारा अगला क़दम क्या है और सामाजिक न्याय व सद्भावना कैसे स्थापित होगी।लाखों कार्यकर्ता इक़ट्ठे होकर बहनजी के नेतृत्व में मान्यवर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर देश को रास्ता दिखाएंगे।


